गणेश प्रतिमां को खंडित करने वाले युवक पर मामला दर्ज

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिण्डौरी – कोतवाली थाना अंतर्गत किकरझर में शनिवार को गांव के ही एक युवक ने गणेश प्रतिमां को खंडित करते हुए पूजन सामग्री फेेक दिया जिसकी शिकायत ग्रामींणो ने कोतवाली में दर्ज कराया है।शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 298, 351(3) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किकरझर गांव के बजरंग मंच के पास ग्रामींण चंदा मांग रहे थे तभी गांव का नरेन्द्र यादव आया और चंदा देने वाले ग्रामीणों को गाली गलौच करने लगा तब मौजूद लोगो ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उत्तेजित होकर गणेष पंडाल में जाकर पूजा सामग्री कलश सहित गणेश प्रतिमां को उठाकर फेंक दिया । ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्हे ही धमका रहा था । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ संगीन मामले दर्ज है एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। हालाकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।