Breaking News

कृषि समन्वयक को किसानों ने बनाया बंधक, डीजल अनुदान आवेदन रद्द होने पर आक्रोशित थे ग्रामीण

0 564

कुमार भास्कर
बिहार : समस्तीपुर में कृषि समन्वयक को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के रोसरा अनुमंडल के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के मऊ उत्तर पंचायत का है। डीजल अनुदान का आवेदन रद्द होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कृषि समन्वयक विजय शंकर कुमार को बंधक बना लिया, बांस के बिट में गमछा से कृषि समन्वयक को बांधकर रखे रहा, आक्रोशित किसानों ने वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे, इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की, आक्रोशित किसानों ने बताया कि कृषि समन्वयक के द्वारा जीयो टैग किया गया था लेकिन सभी किसानों के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है, किसानों ने बताया कि आवेदन रद्द करने का कारण भी नहीं बताया गया है इसलिए हमलोगों ने बंधक बना लिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment