एसडीओ पारुल सिंह ने आज टेल्को के आज़ाद मार्केट स्थित पटवारी मेडिकल में छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं को किया जब्त।

0 347

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल में जिले के एसडीओ पारुल सिंह ने आज छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से रक्खी दवाइयां को जब्त किया। उन्हें पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि इस मेडिकल दुकान से युवाओं को नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयो की बिक्री की जाती है। जिसके बाद एसडीओ ने एक व्यक्ति को वहां भेज कर इस सुचना की जानकारी प्राप्त की और स्थानीय थाना की सहयोग से दुकान की जांच की उन्हें जानकारी मिली की दुकान के पीछे गोदाम और ऑफिस में भारी मात्रा में दवाइयां रखी हुई है, उन्होंने ड्रग्स इंस्पेक्टर इब्राहिम आलम के साथ छापामारी की , गोदाम और कार्यालय का चाबी दुकानदार द्वारा नहीं दिए जाने पर उसे तोड़कर खोला गया। जहां से 137 डब्बा नशे के लिए इस्तेमाल होने की दवाइयां को जब्त किया गया ,ज्ब्ती सूची तैयार करने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment