जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम।

0 206


कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख के बच्चे रहे जिला टॉपर।
विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित।
मझौलिया पश्चिम चंपारण।

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता पश्चिमी चंपारण में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख के बच्चे कुश्ती प्रतियोगिता में जिला टॉपर रहे । राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख के 8 बच्चे स्वर्ण और चार बच्चे रजत पदक प्राप्त किया। बच्चों की सफलता पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।
गेना लाल शर्मा शिक्षक ने कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद भी शिक्षा का अनिवार्य अंग है। बच्चों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता गुरुजनों और विद्यालय को गौरवान्वित किया है। बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी नाम रौशन कर सकते हैं।
कुश्ती प्रतियोगिता में जिला में नाम रौशन करने वाले सफल छात्र अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय परिवार आशा करता है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बच्चे विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में राजन कुमार, एक लाख अंसारी ,दिलशाद आलम, अजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, किशन कुमार, मोहम्मद सरफराज ,रईस आलम , है जिन्होंने पदक जीतकर विद्यालय के नाम को रौशन किया। सफल छात्रों को सम्मानित करने वालों में प्रधानाध्यापक मोहम्मद करीम , गेना लाल शर्मा, जितेंद्र कुमार, गुड्डू पंडित, याशिन अंसारी, अर्जुन कुमार ,संजना शर्मा ,साथ में विद्यालय के सचिव के पति मदन राम मुख्य है।
इस अवसर पर सफल छात्रों के माता-पिता और विद्यालीय छात्र उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment