भाजपा के सदस्य बने, जिससे चलती रहे जनकल्याणिकारी योजनाएं — प्रदेश मंत्री पाण्डेय

प्रदेश मंत्री हुए सदस्यता अभियान में शामिल
सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय इन दोनों जिले के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तारतम में घर-घर संपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
बरम बाबा, कुचवाही, सेमरिया और सीधी नगर मंडल के कई शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात सदस्यता अभियान में शामिल होते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने और पार्टी को मजबूती प्रदान करें। जिससे जनकल्याण योजनाएं चलती रहे।
प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को याद होगा कि कोरोना काल के दौरान पूरी दुनिया स्थिर हो गई थी, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल भर के अंदर दो-दो वैक्सीन बनकर तैयार हुई और 100 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा मिली। 80 करोड़ से अधिक लोगों को दी जून की रोटी का प्रबंध किया गया। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, एअर एंबुलेंस, उज्ज्वला योजना, अर्थात जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक की चिंता करने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी ने केवल सरकार बनाने का कार्य न करते हुए अंत्योदय के व्यक्ति की भी चिंता की है। राष्ट्रवाद भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है, इसलिए आप सभी से आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बने।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल के प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, संजय सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सूबेदास यादव, अरुण भूतिया सहित शक्ति केंद्र में निवास रत पंच, सरपच, जनपद सदस्य, पार्टी के त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे और लोगों को संबोधित किया। दर्जनों लोगों को भाजपा प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने अपने रेफरल कोड से भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सादर प्रकाशनार्थ
सुरेंद्र मणि दुबे