शिक्षक दिवस पर सिद्धू कानू मेमोरियल हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं: मंगल कालिंदी
सिद्धू कानू मेमोरियल हाई स्कूल खेड़ो में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जुगसलाई के माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी जी। मौके पर विधायक ने भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्री मंगल कालिंदी जी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करते हुए अधिक से अधिक शिक्षा आप लोग ग्रहण करें और इस राज्य की प्रगति में अधिक से अधिक योगदान दें। वहीं दूसरी और सारथी संस्था द्वारा रीक्रिएशन क्लब टेल्को में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जुगसालाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी जी। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।विधायक ने कहा कि शिक्षक सही मायनों में कहा जाए तो विद्यार्थी का जीवन सफल करते हैं। शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं..
प्राइस इंडिया न्यूज़ से इंद्रजीत सिंह भुल्लर