विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर 8 को जागरूकता दौड़ का आयोजन

0 388

बेतिया :- जिला पश्चिम चम्पारण में दिनांक 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जागरूकता दौड़ आयोजन का शुभारंभ होगा। जिसकी शुरुआत जिला समाहरणालय से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज संपन्न होगा। आधुनिक युग मे बढ़ती उम्र के साथ ओस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ दर्द) एक गंभीर बीमारी है। इसको अनदेखा करना बेहद घातक साबित हो सकता है। इसकी चपेट मे युवा भी आ रहे है। उक्त बाते गवर्मेट मेडिकल कॉलेज सह महारानी जानकी कुंवर अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने बताया की इस बीमारी के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करने के लिए 8 सितम्बर को विश्व फिजियोथरेपी दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष में जीएमसीएच के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा भी इस अवसर पर फिजियोथेरेपी जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ जिला समाहरणालय से शुरु होकर जीएमसीएच के ओपीडी के पास सम्पन्न होगा। वही 9 सितम्बर दिन सोमवार को अस्पताल मे विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर गरिमा देवी सिकारिया, डॉ ए.आर. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment