मंत्री इरफान अंसारी का आवास घेरने पहुंचे मनरेगा कर्मी

0 329


मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी का आवास घेरने पहुंचे हैं। मनरेगा कर्मी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक आज सुबह 9 बजे से ही मनरेगा कर्मी इरफान अंसारी के आवास के बाहर डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि मनरेगा कर्मी पिछले 45 दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि उनकी ग्रेड पे बढ़ाई जाए। साथ ही उनका स्थाईकरण किया जाए। इसके साथ ही उनकी और भी कई मांगें हैं। मनरेगा कर्मी मंत्री इरफान अंसारी से मिलना चाह रहे हैं। हालांकि जो जानकारी है उसके मुताबिक इरफान अंसारी दिल्ली में हैं।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment