डिंडोरी से नरोजाबाद मार्ग क्षतिग्रस्त: एसडीएम ने वाहनों के आवागमन पर लगाई रोक,

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन मैं बटौंधा से नौरोजाबाद पाली की क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त मार्ग पर चार पहिया वाहनों के इस आवागमन पर रोक लगा दिया है, साथ ही मार्ग पर बेरिकैट लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर आए हैं। उन्होंने जिम्मेवार अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए और लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।