ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द के बड़े तालाब में मगरमच्छ ने जमाया डेरा

0 5,754

रिपोर्ट -सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझरखुर्द के बड़े तालाब में एक मगरमच्छ ने अपना डेरा जमा लिया है! अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बरसात के चलते यह मगरमच्छ सोन नदी से चलकर यहां तक पहुंचा है! जबकि सोन नदी की दूरी बड़े तालाब से लगभग 4 किलोमीटर की है! स्थानीय लोगों के अंदर दहशत का माहौल व्याप्त है! लोगों में भय बना हुआ है कि न जाने कब किस समय तालाब से बाहर निकल कर किसी के घर में घुस जाए!

किसी को हानि पहुंचाने से पहले मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना बहुत ही आवश्यक है!

प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र सहित वनांचल समाचार पत्र के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अपील की गई है कि ग्रामीणों की सुरक्षात्मक दृष्टि से इस मामले को गंभीरता से लिया जाए!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment