देवरी माल सरपंच,सचिव के खिलाफ लामबंद ग्रामींण,कलेक्टर से हुई षिकायत प्रमुख बाते-

फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि गवन करने के आरोप
मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
कलेक्टर से शिकायत करते हुए की कार्यवाई की मांग
8 लाख 94 हजार 520 रूपये फर्जी बिल बाउचर लगाकर राशि के गबन आरोप
(फोटो 01, 02)
डिंडौरी- जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी माल के सरपंच सुदामा सिंह कुशराम एवं सचिव देवकरण परस्ते के द्वारा ग्राम पंचायत में शासन द्वारा प्राप्त जन कल्याण कारी कार्य पंच परमेश्वर मद की राशि वर्ष 2024-25 का अपव्यय गबन भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जांच कराई जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग कलेक्टर से ग्रामीणो द्वारा की गई है। कलेक्टर के नाम तहसीलदार डिंडौरी को सौंपी गई शिकायत में ग्रामवासी ग्राम छपरा माल ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरी माल में शासन द्वारा मूलभूत सुविधा की व्यवस्था हेतु पंच परमेश्वर मद की राशि वर्ष 2024-25 में प्राप्त हुई थी, जिसमें से 8 लाख 94 हजार 520 रूपये फर्जी बिल बाउचर लगाकर राशि का गबन किया गया है। मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा कोई भी मूल भूत सुविधा का कार्य नहीं कराया गया। बताया गया कि ग्राम पंचायत देवरी माल के अंतर्गत आने वाले पोषक ग्राम छपरा माल जो जनजाति बहुल्य ग्राम है जहाँ पर मूलभूत सुविधा की बेहद कमी है। आवागवन की सुविधा सीसी. रोड आदि का निर्माण नहीं है। सरपंच के द्वारा पदीय दयित्यों का निर्वहन करते हुये घोर लपारवाही कि जा रही है। सरपंच एवं सचिव के द्वारा बगैर ग्राम सभा एवं बगैर ग्राम पंचायत के संकल्प पारित के अपनी मर्जी से शासकीय धन का फिजूल खर्च कर शासकीय धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह कि ग्राम पंचायत देवरी माल के पंच परमेश्वर पोर्टल पर सरपंच एवं सचिव के द्वारा फर्जी बिल का भुगतान दर्शाया जाकर राशि गबन की गई है जिसके बिल बाउचर की छायाप्रति शिकायत के साथ संलग्न की गई है। शिकायत में उल्लेख किया गया कि म.प्र. पंचायत अधिनियम 1993 की धारा 40 में प्रावधान है कि अगर कोई जन प्रतिनिधि पदीय दायित्वों के विरूद्ध कार्य करता है तो वह पद में बना नहीं रह सकता है। कलेक्टर से मांग की गई है कि सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये शासकीय धन की वसूली एवं पद से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जाए।
एक ही दिन में लगे 35 बिल –
ग्रामींणो ने षिकायत में बतलाया कि ग्राम पंचायत देवरी माल में एक ही दिन में 35 बिल लगाये गये है जिसमें सर्वाधिक पानी सप्लाई के बिल है । ग्रामींणो का आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा ग्राम विकास के लिए शासन द्वारा जारी की गई राशि निजी हित साधने के लिए मनमाना रवैया अपनाया गया है और अपने चहेते सप्लायरों का बिल लगाया गया है । शिकायतकर्ता में महेन्द्र कुमार , लामू, मुल्लू, बिगारी लाल नंदा, भोलाराम, प्रहलाद नंदा, रूपलाल , रामा, मेंहगू लाल, भारत, सुनील, सिरजन कुमार , रामगनेष नंदा, हरिलाल नंदा, मंगल , ठिन्नू, सहित अन्य ग्रामींण शामिल रहें ।