आम आदमी पार्टी की तरफ से विभिन्न पेंशन योजनाओं के फॉर्म भरने में मदद के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज दिनांक 22/08/2024 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लिंक रोड नम्बर 2, बागुननाथू में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं 50 वर्ष की महिला पेंशन का शिविर लगाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आवेदन भर के जमा किया l
अगला शिविर बारीडीह गुरुद्वारे के पास लगाया जाएगा l
मुख्य अतिथि में आप नेता रईस अफरीदी जी शामिल थे l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, चरणजीत सिंह, ममता द्विवेदी, मनीष सिंह, आशीष कुमार घोष, विष्णु कौर, सेटिंग बोदरा, ममता शर्मा एवं अन्य कई लोग शामिल थे l