डाॅ देवदास के पुस्तक – कंपन शब्दों का केन्द्रीय मंत्री ने किया विमोचन

भारत सरकार केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य और पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू की उपस्थिति में नगर पंचायत कोपरा के राम जानकी मंदिर में कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास के पुस्तक कंपन शब्दों का केन्द्रीय मंत्री एवं अतिथियों ने विमोचन किया ।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आँचलिक घटनाओं को पुस्तक के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना साहित्य की सबसे बड़ी सेवा है। और डाॅ देवदास साहित्य सेवा के इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र है।
यह पुस्तक गीता प्रकाशन हैदराबाद लखनऊ दिल्ली से प्रकाशित है। इसमें प्रकाशक व बुक सेलर नितीन टंडन का विशेष योगदान है । इस पुस्तक में डाॅ देवदास ने कोपरा के दानवीर दुकालू राम साहू के जीवन यात्रा का उल्लेख किया है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, महामंत्री चंदन साहू, संयोजक रुपनारायण साहू, नगर अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष भारती साहू , साहू समाज अध्यक्ष कमलेश साहू, नारायण लाल साहू, सदस्य नंदू सिन्हा, खिलेश्वर गोस्वामी, जेठू ध्रुव, लक्ष्मी नारायण पटैल, मेघसिंग साहू, नीरा तारक,दिलीप वर्मा, दिनेश साहू, बसंत पटेल एवं बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही ।