कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान, कार्यकर्ता बढा – पार्टी बढी — सांसद डॉ राजेश मिश्रा

0 274

ब्यौहारी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

सीधी। भारतीय जनता पार्टी व्यौहारी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय विधायक शरद कल की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यकर्ता सम्मान के समारोह के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही होता है। अन्य पार्टियों में तो वर्कर होते हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बढ़ता है, तो पार्टी भी उसी गति से आगे बढ़ती है। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है।


सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमने अपने कार्यकर्ताओं को त्रिदेव यानी ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश और पंच परमेश्वर की संज्ञा से नवाचार नवाजा है। इन्हीं के दम पर पार्टी आज विश्व की नंबर एक पार्टी बनी हुई है। कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान ही पार्टी का स्वाभिमान है।
स्थानीय विधायक शरद कोल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने आप में महान होता है क्योंकि वह बिना किसी अपेक्षा के भारत माता की सेवा ही पार्टी की सेवा मानकर निरंतर जुटा रहता है। चाहे वह ठंडी हो ,चाहे गर्मी हो या भयंकर बरसात हो, हर मौसम में पार्टी का जो कार्यक्रम आता है, जो दिशा निर्देश प्राप्त होता है, वह पार्टी का झंडा लेकर उसे पूर्ण करने हेतु जुट जाता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के व्यौहारी पहुंचने पर जगह-जगह शानदार स्वागत हुआ। लाडली बहन और लाडली लक्ष्मी ने जगह-जगह काफिले को रुकवा कर पुष्प गुच्छ एवं कलश दिखाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता राजन,जिला उपाध्यक्ष सात्तिका प्रसाद तिवारी, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल ,मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, राजेश द्विवेदी, वीरेंद्र बैस, श्यामपाल तिवारी, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता,सुधीर पांडेय,मोती सिंह,सज्जन सिंह,सौरव शुक्ला,राहुल द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment