जिला प्रशासन डिंडोरी की पहल अंतर्गत दिनांक 13.08.2024 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर में तिरंगा गान प्रतियोगिता का आयोजन

0 554

 

जिला पंचायत सदस्य हेमवती राजपूत की अध्यक्षता एवं समनापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पवन्ती कुशराम एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदरानी प्राचार्य अजय मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति तथा कु दीपशिखा मरकाम एवं स्वेता मरावी के सफल मंच संचालन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विकास खंड के 13 उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता किया। निर्णायक की भूमिका में कु श्रद्धा गौतम, कु गौतम एवं मंजुलता राव जन अभियान परिषद समनापुर रहीं।जूनियर एकल में भुवनेश्वरी मझगांव प्रथम, रोहणी परस्ते नवीन हाई स्कूल समनापुर द्वितीय एवं कमलेश्वरी मॉडल स्कूल कोकोमटा ने तृतीय स्थान एवं जूनियर समूह में कन्या शिक्षा परिसर समनापुर प्रथम, कन्या उच्चतर माध्य वि समनापुर द्वितीय एवं हाई स्कूल क्यूंटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर एकल में निधि ठाकुर उत्कृष्ट समनापुर प्रथम, सारा छांटा मझगांव द्वितीय एवं उच्च मा वि सरई ने तृतीय तथा सीनियर समूह में कन्या उच्च मा वि समनापुर प्रथम, सीएम राइज चांदरानी द्वितीय एवं उच्च मा वि मझगांव व उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को अध्यक्ष महोदय एवं निर्णायकों के हाथों से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। एवं प्रमाण पत्र एवं श्रीफल से निर्णायकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारी शिक्षकों का योगदान रहा।

मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट………

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment