नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण.

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
.डिंडौरी जिले के नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर हर्ष सिंह प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।