Breaking News

हर घर तिरंगा घर-घर फहराने का उद्देश्य, राष्ट्रीयता घर तक पहुंचाना : कुलवंत सिंह बंटी

0 256

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल के ईस्ट प्लांट प्लांट बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिए गए कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा का कार्यक्रम के तहत सभी घरों में घूम-घूम कर तिरंगा लगाने का जन जागरण अभियान चलाया गया. श्री बंटी ने कहा कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के लिए अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में महेंद्र रजक, संतोष कुमार ठाकुर, मिंटू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रमेश पांडे, सोनू साहू, अनिल झा, हर्षवर्धन शाही समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment