खुलेआम सड़क की पटरी मे संचालित है मांस मुर्गे की दुकान, सड़ी बदबू से शिव भक्त श्रावण माष में हैं परेशान!

0 666

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिहावल : उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर आम रास्ते को रोक सड़क मे जाम लगाकर बेचा जाता है मांस एवं मुर्गा! सड़क के दोनो साइड लोहा एवं लोहे से बनी वस्तुए फैलाकर लगाया जाता है जाम कई बार हो चुका है भयानक एक्सीडेन्ट | ऊपर से फार्म से लाकर दुकान – दुकान तक मुर्गा पहुंचाने वाले व्यवसायी भी ट्रैफिक के नियमों एवं मुख्यमंत्री के द्वारा जारी मांस व्यवसाय के विरुद्ध कानून की अाव्हेलना कर रहे हैं | सड़े बजबजाते अबैध बूचड़खाने के सामने दुर्गन्ध से सराबोर कई पीकप खडे करके प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं जिससे आएदिन सड़क दुर्घटना की संभावना तो बनी ही रहती है,अलग क्षेत्र में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं |

वर्तमान समय में हिंदू धर्म के चल रहे पवित्र श्रावण मास में भी शिव भक्तों को नाक दबाकर निकलना मुश्किल पड़ रहा है | मांस व्यवसायी की तानासाही ऐसी है कि मेन रोड से सटाकर तीन फिट गहरा गड्ढा खोद दिया गया जिसमे तीन – तीन दिन तक का सड़ा खून, सड़ी मांस एवं मुर्गे की सड़ी आंत से बजबजाते गड्ढ़े से उस क्षेत्र का पूरा वातावरण प्रदूषित रहता है | आस पड़ोस के लोगो द्वारा बताया गया है कि इस समय वहां पर प्रदूषण के कारण कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित हैं एवं स्वच्छ हवा के बिना लोगों को सांस लेना भी दुश्वार हो गया है |

अवैध बूचड़ खाने से परेशान क्षेत्र वासियों ने उपखंड मजिस्ट्रेट सिहावल श्री शिव प्रसाद मिश्रा, एवं अमिलिया थाना प्रभारी व सिहावल चौकी प्रभारी श्री शेषमणि मिश्रा जी से गुहार लगाते हुए कहां है कि तत्काल संबंधित बूचड़खाने को सुरक्षित जगह पर विस्थापित कराया जाए नहीं तो क्षेत्र में महामारी का प्रकोप पढ़ सकता है |

ब्यूरो रिपोर्ट प्राइड कदम इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment