मानगो में साढ़े 3 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने वाला चालक गया जेल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक साढ़े 3 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी. एक्सप्रेस वार्ता में सिटी एसपी ने कहा कि इस मामले का चार-पांच दिनों में चार्जसीट जमा कर और स्पीडी ट्रायल भी करवाएंगे और उनका यह प्रयास रहेगा कि ऐसे मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवा सके
दाईगुट्टू का रहने वाला है चालक
आरोपी चालक जयश्री तिवारी मानगो के दाईगुट्टू ईलाके का रहने वाला है. वह सुबह स्कूल वैन लेकर आता था बच्ची को घर लौटाने के पहले उसके साथ दुष्कर्म करत था. इसकी जानकारी जब बच्ची ने परिवार के सदस्यों को दी थी तब मामला थाने तक पहुंचा था.
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
मानगो थानेदार, एसआई आमीर हमजा, विवेक पंडित, सुनिल चौधरी, शशिकान्त, महेन्द्र कुमार, परवन साह आदि शामिल थे. छापेमारी टीम की ओर से स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है.