सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के चार केंद्रो पर कड़ी निगरानी में हुई

0 2,416

कुमार भास्कर
पटना।शिवहर सिपाही भर्ती परीक्षा शिवहर जिले के चार परीक्षा केदो पर करी निगरानी में हुई है। जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ,पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश का आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला में सिपाही भर्ती की परीक्षा 06 दिन लिया जाएगा, जिला में आज 07 अगस्त तथा, 11, 18, 21, 25 व 28 अगस्त को लिया जाएगा । जिला में चार परीक्षा केंद्र बनाया गया है, कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन है संकल्पित।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था किए जा रहे हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम- 2024 इस परीक्षा के लिए बिहार में 17 लाख 81,720 अभ्यर्थियों ने 21,391 खाली पदों पर योग उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा हो रही है।

परीक्षा का आयोजन एक पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। 38 जिले के साथ शिवहर जिले में भी 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी।

दरअसल सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी ,लेकिन पेपर लीक हो गया था ,ऐसे में परीक्षा रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा हो रही है। परीक्षा के सुचारू एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को एग्जाम कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment