लंबे समय से फरार चल रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

0 2,011

प्रकरण क्रमांक – 19 / 2017, अपराध क्रमांक 84 / 2016 धारा 306 भादवि.

पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में व एस.डी.ओ.पी. देवसर, श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लंघाडोल उप निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र धुर्वे व पुलिस टीम को मिली सफलता।

विवरण- दिनांक 06-08-2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की लंबे अर्से से फरार स्थाई वारंटी हीरामन सिंह गोंड पिता त्रिभुवन सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष निवासी भैसाबूड़ा थाना लंघाडोल का जो ग्राम माड़ा तिराहा के पास देखा गया। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर माड़ा तिराहा के पास से स्थाई वारंटी को पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए मौके से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दिया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम पता स्थाई वारंटी हीरामन सिंह गोंड पिता त्रिभुवन सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष निवासी भैसाबूड़ा थाना लंघाडोल जिला सिंगरौली (म.प्र.)

सराहनिय भूमिका थाना प्रभारी लंघाडोल उपनिरी. पुष्पेन्द्र धुर्वे, प्र.आर. पुष्पराज सिंह, रामनाथ सिंह, संतोष केवट, राजकुमार प्रजापति, आर. सम्पत सिंह, महेन्द्र चौरसिया की महत्वपूर्ण सराहनी भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment