Breaking News

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की सुनी समस्याएं, किया त्वरित निराकरण

0 324

सतीश कुमार यादव अमरपुर ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

डिंडौरी, 06 अगस्त 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त 20 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में ग्राम विक्रमपुर से श्री आशा सिंह मार्को ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग निर्माण के लिए उसकी भूमि अधिग्रहण की गई है, जिसका उसे मुआवजा नहीं दिया गया है। जबकि पास के ही अन्य अधिग्रहित भूमियों का मुआवजा दे दिया गया है। श्री मार्को ने अधिग्रहित भूमि की मुआवजा की मांग की है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारी को प्राथमिकता के साथ आशा सिंह को मुआवजा राशि भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार से ग्राम मोहदा ग्राम पंचायत छांटा के निवासियों ने जनसुनवाई में आकर उनके ग्राम में निर्माणाधीन सीसी रोड को गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराये जाने की शिकायत की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को उक्त मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पिण्डरूखी निवासी दिव्यांग श्री महेश दास ने तीन पहिया बैटरी वाहन की मांग की, जिस पर सामाजिक न्याय विभाग को पात्रता अनुसार वाहन प्रदाय की कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। ग्राम बांकी निवासी श्री अशोक कुमार ने बताया कि उसकी किडनी खराब है, और डायलिसिस हेतु आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राथमिकता से अशोक कुमार को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ईलाज के लिए भेजा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने और ईलाज की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में आज आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि पेयजल एवं विद्यतु की सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने भी कहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment