प्रातः 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडौरी पुलिस ने एंट्री पाइंट में लगाये ’’नो एंट्री के बोर्ड’’
डिंडौरी, 06 अगस्त 2024
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने प्रातः 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। किन्तु शहर के एंट्री पाइंटों में नो एंट्री के बोर्ड न लगे होने से बाहरी भारी वाहन चालक जानकारी के अभाव में नो एंट्री के समय में शहर में प्रवेश कर रहे थे। बोर्ड न लगे होने से ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किये जाने में समस्याओं का सामना कर पड रहा था, फिर भी विगत 01 माह में शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहन प्रवेश कराने वाले 07 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। जो उक्त समस्या को दृष्टीगत रखते हुये थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उइके द्वारा यातायात टीम के साथ शहर के एंट्री पाइंटों (01) कालेज तिराहा (02) मण्डला बायपास तिराहा एवं समनापुर तिराहा में जेल बिल्डिंग के पास नो एंट्री के बोर्ड लगवाये गये है। जिससे बाहरी भारी वाहन चालकों को बोर्ड के माध्यम से जानकारी हो सकें कि आगे शहर की सीमा है, एवं प्रातः 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त व्यापारी संघ के अध्यक्ष को पत्राचार किया जाकर सभी व्यापारी बन्धुओं को भी नो एंट्री के संबंध में जानकारी देते हुये नियत समयावधि में भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं कराने हेतु अवगत कराया गया है।