बिहार को दहलाने की थी साजिश! 75 डेटोनेटर और 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद, सेना का जवान है आरोपी

कुमार भास्कर
पटना।बेगूसराय पुलिस एक यूवक को भारी मात्रा में विस्फोटक समान के साथ हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वो सेना का जवान है. हालाकि इस मामले में पुलिस द्वारा स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बताया जा रहा है. पूछे जाने पर बेगूसराय के एसपी मनीष ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि अभी पूछ ताछ जारी है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद लोहिया नगर थाना की पुलिस ने लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज के पास से एक युवक को विस्फोटक के साथ पकड़ा. जानकारी के अनुसार पकड़े गये युवक की पहचान राज किशोर कुमार के रूप में की गयी. वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर का रहने वाला है. उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया गया.कड़े गए युवक से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था. इस संबंध में अभी विशेष कोई खुलासा नहीं हो पाया. पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.