आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी
अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट
डिंडौरी, 01 अगस्त 2024
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अमरपुर के द्वारा नियुक्ति निर्देशों के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति कर चयन/नियुक्ति प्रक्रिया के उपरांत अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र बानों-1 में कार्यकर्ता के पद पर कुमारी नीलू पिता भद्देलाल, आंगनबाड़ी केन्द्र अमगांव ईमलीटोला में कार्यकर्ता के पद पर पुष्पी बाई पति धरमसिंह, आंगनबाड़ी केन्द्र बर्राटोला सिधौली में मिनी कार्यकर्ता के पद पर कुमारी अनीता धुर्वे पिता अमर सिंह धुर्वे, आंगनबाडी केन्द्र अलौनी में सहायिका के पद पर शांति मरावी पति सतीश कुमार, आंगनबाड़ी केन्द्र खुद्दुरपानी-2 में सहायिका के पद पर सरस्वती उईके पति सुफल सिंह और आंगनबाड़ी केन्द्र भटिया टोला खरगहना में सहायिका के पद पर पार्वती तेकाम पति राजेश कुमार तेकाम का चयन कर अनंतिम सूची जारी किया गया है।
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अमरपुर ने बताया कि अनंतिम सूची प्रकाशन के 07 दिवस के अंदर कार्यालयीन दिवस/समय में अवकाश दिवस छोड़कर दावे/आपत्ति महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय अमरपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगा।