लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला पेंशन कार्यालय डिण्डौरी में 10 अगस्त तक आयोजित होगा विशेष पेंशन शिविर

0 484

 

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडौरी, 01 अगस्त 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार 31-07-2024 तक सेवा निवृत्त/मृत शासकीय सेवकों के सामान्य कारणों से लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला पेंशन कार्यालय डिण्डौरी में दिनांक 01-08-2024 से 10-08-2024 तक 10 दिवस का विशेष पेंशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। 31-07-2024 तक सामान्य कारणों से लंबित प्रकरणों की सूची संबंधित कार्यालय प्रमुख को जिला पेंशन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान समस्त लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सर्वसंबंधित कार्यालय प्रमुख को निराकरण में आ रही समस्या का समाधान पेंशन कार्यालय द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाएगा। शिविर अवधि में सामान्य प्रकरणों के अतिरिक्त ऐसे प्रकरण जो कर्मचारी के विरूद्ध विभागीय जाँच एवं न्यायालयीन कार्यवाही प्रचलन में होने से लंबित हैं, को पेंशन नियम 64 के पिरप्रेक्ष्य में कार्यालय प्रमुख के माध्यम से प्रावधिक पेंशन की स्वीकृति जारी कर निराकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment