सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य

प्राईड इंडिया न्यूज से सतीश कुमार यादव
से डिण्डौरी पुलिस द्वारा
दो-पहिया वाहनों में हेलमेट के प्रयोग को बढावा देने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तारतम्य में आज दिनांक 29.07.2024 को पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह द्वारा कलेक्ट्रेड तिराहा में ” मेरे पापा SAFE है, और आपके ? का बैनर लगवाया गया । बैनर में चित्रण एवं लेखन के माध्यम से दो-पहिया वाहनो में हेलमेट का प्रयोग न करने से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया है । पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह द्वारा बतलाया गया कि दो-पहिया वाहनों में हेलमेट के प्रयोग को बढावा देने के लिये इसी प्रकार के कई बैनर तैयार कराये गये है, जिन्हें जिले के समस्त थानों में वितरित कर प्रमुख स्थानों जैसे पेट्रोल पंप, शासकीय कार्यालय / भवनो / थानों , बस स्टेण्ड, स्कूल / कालेजों इत्यादि में चस्पा करवाया जावेगा , ताकि अधिक से अधिक लोगों तक हेलमेट की उपयोगिता का संदेश पहुंच सकें एवं दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना लोगो की आदत मे शुमार हो सकें ।