27 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय ’’पर्यटन क्विज प्रतियोगिता

0 253

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ से सतीश कुमार यादव

121 विद्यालयों का हुआ पंजीयन प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखायेंगे अपना हुनर
डिंडौरी : 24 जुलाई 2024

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा के अध्ययरत विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित और जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष-2016 से (कोविड वर्ष 2020 एवं 2021 को छोड़कर) निरंतर “मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय प्रथम चरण की प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय विजेता टीम प्रतियोगिता के दूसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023 की प्रथम विजेता टीम सिवनी, द्वितीय विजेता टीम सीधी एवं तृतीय विजेता टीम जिला मंदसौर रही है।
अब तक डिंडौरी जिले में 121 विद्यालयों द्वारा प्रतियोगिता के लिए पंजीयन किया गया है। वर्ष-2023 में पंजीयन विद्यालयों की संख्या 103 अंकित की गई थी। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में आयोजित होगी व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment