100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई

0 429
Oplus_0

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राइड इंडिया न्यूज़

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की शुरुआत की गई, जिसमें 100 दिवसीय जागरूकता अभियान चल रहे हैं।
इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारीश्याम सिंगौर के मार्गदर्शन उपरांत मिशन शक्ति के पांचवे सप्ताह में आज दिनांक 18/07/2024 को कन्या शिक्षा परिसर, रयपुरा ( जिला– डिंडोरी) में वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक नीतू तिलगाम द्वारा विद्यालय की बालिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए मिलने लाभ ,सेवाएं एवं योजनाओं के साथ साथ तीन नए कानून के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वन स्टॉप सेन्टर परामर्शदाता निकिता मरकाम द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्डलाइन (1098 )के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं वन स्टॉप सेन्टर केस वर्कर रितु खांडे द्वारा वन स्टॉप सेन्टर (सखी), महिला हेल्प लाइन (181) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर विधिक सलाहकार श्रीमती स्मिता चौरसिया, केस वर्कर श्रीमती रागिनी धुर्वे, विद्यालय के प्राचार्य के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment