सत्याग्रह आंदोलन में भाजपा सरकार पर सीधी में जमकर बरसे कांग्रेसी नेता

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी, 18 जुलाई, 2024
पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने गाँधी चौराहा स्थित पार्किंग स्थल में युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित सत्याग्रह आंदोलन का आगज किया।युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने नर्सिंग महाघोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया,सत्याग्रह में अपना समर्थन देने बड़ी संख्या में युवा और छात्र सम्मिलित हुए। लगातार 24 घंटे चलने वाले इस सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत चुरहट विधायक ने युवाओं के बीच जाकर की। अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही है जो हम होने नही देंगे। श्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में नर्सिंग छात्रों की लड़ाई जारी है। जिस तरह से युवाओं का भविष्य इस भाजपा सरकार ने बर्बाद किया है,युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेला है उससे नर्सिंग के छात्र-छात्राओं में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।
युवा कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि युवाओं के लिए हम निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है भाजपा फैसला करे वो नर्सिंग छात्रो के साथ है या प्रदेश के शिक्षा माफ़ियाओ के साथ। भाजपा सरकार युवाओं पर अत्याचार कर उनके हक और अधिकारों का हनन कर रही है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली हो रही है और शिक्षा माफियाओं को संरक्षित किया जा रहा है। देश और प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य का दोहन करने पर आमादा है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं का भविष्य शिक्षा माफियाओं कि तिजोरी में बंद है।भाजपा राज में नर्सिंग महाघोटाला हुआ है जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य के साथ साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा है भाजपा ने शिक्षा माफ़ियाओ के इशारे पर छात्रों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। हम इसकी लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगे। सत्याग्रह आंदोलन में मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया , सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह , श्री रुद्रप्रताप सिंह बाबा, दानबहादुर सिंह , राजेंद्र सिंह भदौरिया ,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ,ओंकार सिंह , सुरेश सिंह ,नवीन सिंह शंकर तिवारी , बैजनाथ ,दिनेश पाठक ,उत्सव सिंह टिंकू, शीला साकेत ,रत्नेश सोनी , सोनम सोनी, कमलेंद्र सिंह डब्बू, विजय सिंह लकोडा,दीपक मिश्रा,शिवम मिश्रा,यज्ञराज साहू,अनुज साहू,सुदीप द्विवेदी, सूर्या साहू जी,करुण सिंह, निलेश पांडेय,शिवेंद्र द्विवेदी।।अजीत छूहिया ब्लाक अध्यक्ष गण रविनाथ गोस्वामी अरविंद तिवारी संकट प्रदीप द्विवेदी ,महिला कांग्रेस सीधी के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी गण, गांव गांव से आए मडलम , सेक्टर बी एल ए बूथ कमेटी आमजन,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
निवेदन – देवेन्द्र सिंह दादू