रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 21 जुलाई रविवार को।
कुमार भास्कर
बेतिया।अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है उसको यादगार मनाने के लिए चंपारण शतरंज एकेडमी दो प्रतियोगिता आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन में कर रही है।
निःशुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 20 जुलाई शनिवार रात 8 बजे से ।
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई के अवसर जिले के अनेक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और अन्य स्कूल से भी अनुरोध किया जा रहा हैं आप अपने स्कूल शतरंज का मैच खेलकर या प्रतियोगिता कराकर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाए।
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त चंपारण शतरंज अकादेमी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है उसको यादगार मनाने के लिए चंपारण शतरंज एकेडमी दो प्रतियोगिता आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन में कर रही है। ऑनलाइन प्रतियोगिता 20 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर रात 8 बजे से होगा और ऑफलाइन में कोतवाली चौक बेतिया स्थित चंपारण शतरंज अकादेमी के सभागार में यह प्रतियोगिता आयोजित होगा।
ऑफलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के मात्र 100 रुपया रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है
इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 19 जुलाई शुक्रवार हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने चंपारण शतरंज अकादेमी के प्रांगण कोतवाली चौक बेतिया में आकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अकादेमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्विस सिस्टम पे पाँच चक्र में मैच खेला जाएगा। रैपिड प्रतियोगिता टाइम कंट्रोल 15 मिनट 10 सेकंड इंक्रीमेंट में खेला जाएगा । पांच चक्र समाप्ति के बाद परीणाम घोषित किया जाएगा जिसमें से टॉप तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी, केटेगरी प्राइसेज में मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा और सभी खिलाडियों को डिजिटल ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।