मुर्हरम 17 जुलाई को है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गई है.

जमशेदपुर : इसको लेकर खुद एसएसपी किशोर कौशल शहर में मोर्चा संभाल चुके हैं. मंगलवार को उन्हें खुद शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च करते हुए देखा गया. इस बीच उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि वे मुर्हरम को शांति पूर्वक तरीके से मनाएं. अन्यथा पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है. सभी तरह की गतिविधियों से निबटने के लिए तैयार बैठी है.
अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करेंगे थानेदार
एसएसपी की ओर से सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सर्तक रहने और फ्लैग मार्च कर पुलिसिया गतिविधियों को दुरूस्त करने के लिए कहा है. हर हाल में मुर्हरम शांतिपूर्वक बीते इसके लिए सभी थानेदारों को खास दिशा-निर्देश भी दिया गया है.
वहीं इसके पहले जमशेदपुर के एसएसपी कौशल किशोर ने अपनी पुलिस टीम के साथ में गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में दंगा भड़कने पर दंगाइयों से कैसे निपटना है उसके लिए एक मॉक ड्रिल किया . जिसमें दंगाइयों से निपटने के गुर सीखाए गए.
जमशेदपुर से प्राईड इंडिया न्यूज़ के लिए ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर