तहसीलदार के आदेश की पटवारी द्वारा दवंगई के साथ की गई अवहेलना


सीधी- बहरी तहसील अंतर्गत सरपंच कार्यालय ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द द्वारा ठाढ़ी से चरहवा तक की रोड का अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास कर तहसीलदार बहरी सहित एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को आवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया! जिस विषय को संज्ञान में लेते हुए बहरी तहसीलदार द्वारा सीमांकन हेतु संबंधित पटवारी को आदेशित किया गया था!
लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित पटवारी द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय एवं तहसीलदार के आदेश का दबंगई के साथ उल्लंघन करते हुए सड़क का सीमांकन नहीं किया गया! ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा जानकारी दी गई की संबंधित पटवारी वैसे भी क्षेत्र से हमेशा ही नदारत रहते हैं! पटवारी के इस ढुलमुल रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है! सरपंच एवं प्रभावित ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया है की ऐसे लापरवाह पटवारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए!