महोबा में श्री श्री 1008 जगन्नाथ जी महाराज जी की धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य यात्रा

0 338

DATE– 08-07-2024

PLACE– MAHOBA

REPORT– Ram singh

बुंदेलखंड के महोबा में ऐतिहासिक श्री श्री 1008 जगन्नाथ जी महाराज की मंगल रथ यात्रा का विधिवत आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्राचीन मन्दिर से अत्याधुनिक रथ को सजाकर भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज को विराजमान कराकर मंगल आरती के बाद भगवान जय जगन्नाथ के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो गया । हजारों भक्तों ने रथ यात्रा में शामिल होकर प्रभु की दिव्य खीर का प्रसाद पाकर परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना की है । रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है ।

*V/0-1* कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर कस्बे में स्थित श्री श्री 1008 जगन्नाथ जी मंदिर से रविवार शाम भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है । इस अवसर महाप्रभु को अति प्रिय चावल की मेवा युक्त खीर का प्रसाद अर्पित कर हजारों भक्तों में प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई । डीजे की धुन पर सैकड़ों भगवान के जयकारों के साथ झूमते नाचते नजर आ रहे है । तो सड़क पर निकलते भगवान के रथ की भक्तों द्वारा जगह जगह पूजा अर्चना कर आरती की जा रही है । रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ जी के साथ माता सुभद्रा की आकर्षक दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । भगवान के रथ सारथी ने बताया कि इस अत्याधुनिक रथ को तैयार करने में करीब उसे दो से ढाई महीने का समय लगता है। आगे भगवान को अति प्रिय मोर को सजाया गया है तो वही उनके आसपास हाथी को दर्शाया गया है मनसा है। कि इस अत्यधिक लाइट के साथ भगवान के भक्त उनके दिव्य और आकर्षक दर्शन का लाभ पा सकें। तो कुछ भक्तों ने बताया कि जयपुर नरेश राजा परीक्षत के समय से इस ऐतिहासिक जगन्नाथ जी मंदिर से रथ यात्रा का निरंतर आयोजन किया जा रहा है । हर वर्ष अत्यधिक संसाधनों से पूर्ण होकर रथ यात्रा को और भव्य बनाया जा रहा है।

*BYTE–* बल्देव प्रसाद मिश्रा महंत जगन्नाथ जी मन्दिर

*BYTE-* गजेंद्र विश्वकर्मा रथ सारथी

*BYTE–* हरदयाल धौंसा मन्दिर भक्त जैतपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment