टाटा स्टील के द्वारा अपने शहर को सुन्दरता को बनाये रखने के लिये हमेशा से सौंदरयकरण किया जाता है

0 326

जमशेदपुर :

टाटा स्टील के द्वारा अपने शहर को सुन्दरता को बनाये रखने के लिये हमेशा से सौंदरयकरण किया जाता है, मगर शहर के लोगों को ये रास नही होता है, शहर के बीच में आवागमन के लिए काफी बड़े पैमाने पर साफ सुथरी और चौड़ी सड़कों का निर्माण किया गया है मगर लोगों को यह हजम नहीं होता है शहर भर में नो पार्किंग जोन में गाड़ियों को खड़ी करने में अपनी शान समझते हैं ट्रैफिक पुलिस का कोई खौफ उनके मन में नहीं है आप देख सकते हैं बिस्टुपुर मेंन रोड पर किस तरीके से गाड़ियां खड़ी की गई है,क्या यहां पर पार्किंग अलॉटमेंट हो चुका है, जी नहीं आप जिस जगह में यह गाड़ियां देख रहे हैं उसके पीछे नो पार्किंग जोन का बोर्ड देख सकते है ,बाव्ज़ूद इसके लोग नो पार्किंग जोन में अपनी गाड़ियों को पार्क करने में अपनी शान समझते हैं ! इस तरीके से गाड़ियां को रोड में खड़ी करने से सड़क अवाग्मन के लिए संकीर्ण हो रही है, इसकी जिम्मेदारी किसकी है क्या यहां पर प्रशासन का कोई जोर नहीं चलता है, थोड़ी ही दूर पर ट्रैफिक सिग्नल है वहां पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है और यहां पर इस तरीके से गाड़ियां रहती हैं क्या यह गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखती है या प्रशासन की तरफ से आदेश नहीं है!

जमशेदपुर से प्राईड इंडिया न्यूज़

बयूरो चीफ

इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment