खेल विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर

कुमार भास्कर
बेतिया।खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता की वार्षिक खेल कैलेंडर 2024 -25 जारी कर दी है। राज्य के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खेल प्रतिभा तराशने का अभियान खेल विभाग द्वारा चलाया जाएगा। इस बाबत खेल विभाग ने स्कूल, प्रखंड,जिला ,प्रमंडल व राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है जो इस प्रकार है -सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 9 जुलाई 2024 को महाराजा स्टेडियम बेतिया में समय 11:00 बजे पूर्वाहन से प्रारंभ की जाएगी ।इस प्रतियोगिता में आयुवर्ग अंडर 15 केवल बालक व अंडर 17 बालक- बालिका जबकि दोनों आयुवर्ग में खिलाड़ियों की संख्या 16 होगी। इसकी राज्य स्तरीय आयुवर्ग अंडर 15 बालक की प्रतियोगिता भागलपुर तथा आयु वर्ग अंडर 17 बालक -बालिका की मुंगेर में दिनांक 13 से 21 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी ।जिला स्तरीय विद्यालय खेल स्पर्धा दिनांक 15 जुलाई से 13 अगस्त 2024 तक व राज्य स्तरीय दिनांक 2 से 30 सितंबर 2024 तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयुवर्ग 14, 17, 19 की अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिता होगी ।थर्ड जैवलिन डे स्पर्धा जिसका निबंधन दिनांक 27 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो जाएगी इसकी राज्य स्तरीय जैवलिन प्रतियोगिता दिनांक 7 अगस्त 2024 को होगी। थर्ड राजा करण तीरंदाजी स्पर्धा का पंजीयन दिनांक 27 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगी व इसकी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता दिनांक 7 – 9 अगस्त 2024 तक संपन्न होगी। वालीबॉल लीग स्पर्धा की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 10- 18 अगस्त 2024 तक ,डिविजनल इस्पोर्ट्स चैंपियनशिप कॉमनसेस की प्रमंडल स्तरीय दिनांक 14- 31 अगस्त 2024 जबकि राज्य स्तरीय दिनांक 14- 27 अक्टूबर 2024 तक ,एकलव्य टैलेंट आइडेंटिफिकेशन ड्राइव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 19- 25 अगस्त 2024 ,मशाल खेल स्पर्धा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 27 अगस्त 2024 से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चालू होगी, इसका स्कूल स्तर पर दिनांक 6 सितंबर 2024 ,प्रखंड स्तर पर दिनांक 17 -24 सितंबर 2024 , जिला स्तर पर दिनांक 3 – 6 अक्टूबर 2024 जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 23- 27 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगी ,इसमें आयुवर्ग 14, 16 केवल चार विधा फुटबॉल, एथलेटिक्स , साइक्लिंग कबड्डी की प्रतियोगिता होगी,इसमें केवल सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है ।इंटर स्कूल इस्पोर्ट्स चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 30 सितंबर से 8 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगी जबकि इंटर कॉलेज इस्पोर्ट्स चैंपियनशिप की प्रतियोगिता भी उसी तिथि पर आयोजित होगी। बिहार ओलंपिक गेम्स जो राजगीर में आयोजित होगी इसका ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होगी जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 18- 24 नवंबर 2024 तक, द्वितीय कुश्ती चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 13- 15 दिसंबर 2024 तक,बिहार स्टेट सीनियर वाकथान दिनांक 7 -8 दिसंबर 2024 को पटना में व इसकी दूरी 5 किलोमीटर या 10 किलोमीटर भी हो सकती है। स्टेट ओपेन इस्पोर्ट्स चैंपियनशिप का पंजीयन दिनांक 5 दिसंबर 2024 से जबकि राज्यस्तरीय दिनांक 7 – 9 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी ।फर्स्ट बिहार स्टेट साइक्लोथन जिसका पंजीयन दिनांक 12 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन पोर्टल से प्रारंभ होगी जबकि इसका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 11- 12 जनवरी 2025 को व इसकी दूरी 24 किलोमीटर रहने की संभावना है इसकी रूपरेखा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रस्तुत करेगा।उत्कृष्ट युवा इस्पोर्ट्स चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 13 -17 जनवरी 2025 तक तथा एकलव्य टीम बनाम राज्य खेल संघ स्पर्धा की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 13- 16 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है ,बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है ,सही दिशा में मार्गदर्शन मिलते हैं इस जिले के होनहार खिलाड़ी पदक लाने लगेंगे ।खेल के आयाम को समझे हमारे जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक तभी आएगा मेडल।