Breaking News

चार दिन से लापता चौकीदार का नदी से संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

0 477

थाना के चौकीदार पिछले चार दिन से घर से लापता थे और सोमवार को उनका शव मिला है. चौकीदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

कुमार भास्कर
बेतिया में रविवार रात से गायब एक चौकीदार का शव सोमवार को सुबह में संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है. परिजनों का कहना है कि 4 जुलाई को किसी ने घर से बाहर चौकीदार को बुलाया था. हमें लगा कि कोई जान पहचान का है, लेकिन उसके बाद से चौकीदार का कुछ पता नहीं लग सका. घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे और आखिरकार हार मानकर रविवार को थाने को घटना की सूचना दी. सोमवार की सुबह लापता चौकीदार का शव बरामद किया गया.
घटना लौरिया थाना क्षेत्र की है, जहां लौरिया के बरवा सिरकहिया टीया के पास हरहा नदी मे लौरिया थाना में कार्यरत चौकीदार बन्नू हाजरा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. चौकीदार बन्नू हाजरा पिछले चार दिन से घर से लापता थे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है.

इस घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज ने बताया है कि सूचना मिली है कि चौकीदार चार दिन से घर से लापता थे. आज उनका शव हरहा नदी से मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची हुई है.पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

“चौकीदार लौहिया थाने में कार्यरत थे उनका नदी से शव मिला है. बेटे का कहना है कि चार जुलाई को रात को कोई घर से उनको बुलाकर ले गया था. उसी दिन से लापता थे. घरवालों ने सोचा कि कोई जान पहचान का बुलाकर ले गया है, वापस आ जाएंगे. लेकिन चौकीदार वापस नहीं आए. कल शाम को थाने को सूचना दी गई थी. फॉरेंसिक टीम आई हुई है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment