जल निगम के ठेकेदार के मनमानी से रतनी गांव में पीसीसी सड़क एवं मुख्य सड़क को तोड़कर बिछाई गयी पाइपलाइन

0 395

जल निगम के ठेकेदार के मनमानी से रतनी गांव में पीसीसी सड़क एवं मुख्य सड़क को तोड़कर बिछाई गयी पाइपलाइन।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से

संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

 

सड़क तोड़ने से हुआ दलदल,लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार।

 

 

ग्रामीणों ने टूटी हुई पीसीसी और सड़क को बनाने की मांग।

 

बरसात के दिनों में ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल।

 

जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत इस वक़्त पूरे क्षेत्र मे जल निगम द्वारा गांव गांव में पाइपलाइन बिछाई जा रही है ताकि ग्रामीणों को मीठा पानी मिल सके। लेकिन जल निगम के ठेकेदारों की मनमानी पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रही है जिसमे आमजनता और ग्रामीणों का कहना है और देखा भी जा सकता है कि जल निगम के ठेकेदारो द्वारा मनमानी एवं तानाशाही तरीके से गांवो में बीटी रोड और पीसीसी रोड को भी तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही, डाली गई है इसी कड़ी में जवा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पथरौड़ा अंतर्गत रतनी गांव में देखने को मिला है कि ठेकेदार प्रशांत पांडेय द्वारा पाइपलाइन डालने के दौरान कई जगह बीटी रोड तोड़ी गयी और कुछ जगहों में 2 वर्ष पूर्व बनी पूरी पीसीसी रोड को तोड़ा गया है जो पीसीसी पूर्णतः टूट गयी है जिस कारण बीटी रोड नहर के पुलिया के पास सड़क तोड़ने से दलदल हो गया और लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है इसी तरह से कई जगह पीसीसी सड़क को तोड़ा गया। यहा तक कि पोखरी के पास बनी पीसीसी सड़क को तोड़ दिया गया जिस कारण लोगो का चलना मुश्किल हो रहा है इसके बाद ठेकेदार वहा से फरार हो गए है वही टूटी हुई पीसीसी रोड को लेकर ग्रामीणों ने पीसीसी बनवाने की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment