शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गाव के समीप डिवाइडर से टकराई बाइक,बाईक सवार एक की मौत दो लोगों को मामूली चोट आई 

0 346

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गाव के समीप डिवाइडर से टकराई बाइक,बाईक सवार एक की मौत दो लोगों को मामूली चोट आई

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से

संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

 

हनुमना मऊगंज

शाहपुर थाना खटखरी चौकी क्षेत्र के बिझौली गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो लोगों को मामूली चोट आई है बताया जाता है की बाइक में तीन लोग सवार होकर किसी काम से खटखरी की तरफ जा रहे थे जैसे ही बिझौली गहवरन गाव के समीप पहुचे तो तेजरफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जिसमें बाइक चालक सूरज साकेत पुत्र मनोहर साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी अटरिया थाना हनुमना कि जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को हनुमना अस्पताल के मार्चुली में रखवा दिया है।जबकि घायलों का इलाज जारी है। वहीं घटना अज्ञात बताई गई है फिलहाल पुलिस आगे की जांच भी शुरू कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment