पुत्र शोक से दुखी प्रधान आरक्षक की धर्मपत्नी ने फान्सी लगाकर की खुदकुशी

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
यातायात थाना पन्ना में पदस्थ पुलिस प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा सिंह उम्र 42 वर्ष ने आज दिनांक 4 जुलाई को सुबह 10:30 से 11:00 के बीच में फान्सी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह के छोटे पुत्र जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष 10 माह थी ,जिसकी अचानक बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। जिसके कारण उनकी धर्मपत्नी उसी समय से दुखी रहती थी और अपने पुत्र की मौत को नहीं भूला पा रही थी। आज दिनांक 4 जुलाई को सुबह उन्होंने अपने बड़े पुत्र धैर्य प्रताप सिंह को तैयार करके कक्षा चार में केंद्रीय विद्यालय पढ़ने के लिए भेजा और पति कमलेश सिंह अपनी ड्यूटी में चले गए थे। 6 माह की छोटी सी बेटी के साथ वह घर पर अकेली थी तभी सुबह 10:30 बजे पति से दूरभाष पर बात की अचानक बिना बताए 10:30 बजे से 11:00 के बीच में उन्होंने फान्सी साड़ी के फंदे से लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनकी 6 माह की जुड़वा बेटी कमरे के अंदर रो रही थी।तभी पड़ोसियों की उस कमरे में आहट पहुंची और उन्होंने कमरा का दरवाजा खटखटाया मगर जब कमरा नहीं खुला , तब उन्होंने दूरभाष के माध्यम से श्रीमती सुषमा सिंह के पति प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह को जानकारी दी। जिन्होंने आकर देखा और गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बताया जाता है कि मृतिका श्रीमती सुषमा सिंह के दो जुड़वा बेटियों के अलावा एक नौ वर्ष का पुत्र भी है। तीन बच्चों के साथ ही अपने भरे पूरे परिवार को अचानक जाने से परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है। घटना पर थाना कोतवाली पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तत्काल ही थाना प्रभारी रोहित मिश्रा , यातायात थाना प्रभारी , सूबेदार संजय सिंह जादौन , पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद देर शाम को मृतिका श्रीमती सुषमा सिंह के मायके पक्ष के लोगों के आने के उपरांत उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सव परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मार्ग कम कर घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।