प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय बापू महाविद्यालय ,नौगांव में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन ।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जीवन जीने, आत्मनिर्भरता, मौलिक कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
नौगांव छतरपुर 4जुलाई 2024
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के प्रवेश उत्सव पर उन्हें तिलक कर माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन के साथ दीक्षारम्भ समारोह के आदेश का पालन करते हुए प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय शासकीय बापू महाविद्यालय ,नौगांव में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक दीक्षारंभ समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एच. डी. अहिरवार के निर्देशन में किया गया ।
3 जुलाई को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी ने मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया तत्पश्चात महाविद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर महिलाओं के संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति संदेश दिया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक लेफ्टिनेंट शीतल सूरोठिया सहायक प्राध्यापक ,समाजशास्त्र द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की विस्तार से चर्चा करते हुए महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयीं। इस अवसर प्रो. कैलाश कुमार रजक , सहा. प्राध्यापक, हिंदी द्वारा शासन द्वारा प्रस्तावित बस सेवा एवं महाविद्यालय में प्रारम्भ हो रहे नए पाठ्यक्रमों और विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर एस यादव , प्राचार्य सनराइज विद्यालय ने साइबर क्राइम के बारे में बताया। डॉ रामकुमार आर्य सहायक प्राध्यापक संस्कृत ने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य प्राप्ति एवं शारीरिक फिटनेस व स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की । डॉ पूनम तिवारी अतिथि विद्वान इतिहास ने महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में तथा बौद्धिक संपदा अधिकार के विषय में जानकारी दी।डॉ मूलचंद्र राजपूत अतिथि विद्वान भौतिक शास्त्र ने छात्र – छात्राओं को संवैधानिक कर्तव्यों व अधिकारों एवं सूचना के अधिकार के विषय में जानकारी दी। प्रो. भारतेंद्र पटैरिया, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया ।
शासन के आदेश अनुसार नव प्रवेशित छात्रों एवं पूर्व छात्रों की उपस्थिति में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर प्रो. हीरालाल जाटव,डॉ नेहा अवस्थी, प्रो. उमेश कुमार अहिरवार, डॉ हेमंत यादव, श्री ब्रजेश पटेरिया, श्रीमती सविता गुप्ता तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।