मोहन सरकार का पहला बजटः टीकमगढ़ में 3 करोड़ की लागत से होगा ढोंगा पहुंच मार्ग का विस्तार

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़।मध्य प्रदेश के बजट में टीकमगढ़ जिले को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली है। धसान डायवर्सन के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई स्वीकृति नहीं मिल सकी। ज्यादातर काम सड़क और पुल पुलियों स्वीकृत किए गए हैं। टीकमगढ़ विधानसभा में 3 करोड़ की लागत से ढोंगा पहुंच मार्ग का विस्तार होगा।
1 करोड़ 17 लाख से हीरानगर से कारी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा पहाड़ी खुर्द से बडौरा घाट सड़क का निर्माण 1 करोड़ 20 लाख से होगा। जतारा विधानसभा में जतारा से चंदेरा स्यावनी रोड का निर्माण 1.40 लाख से होगा।
खरगापुर विधानसभा में बल्देवगढ़ पलेरा खरगापुर रोड का निर्माण 176 लाख से किया जाएगा। इसके अलावा जतारा विधानसभा में लिधौरा में 166 लाख से बाइपास रोड का निर्माण होगा। उपरारा में सुनरई नदी पर 1050 लाख से पुल और सड़क का निर्माण किया जाएगा। पहाड़ी खुर्द से खुर्रामपुर मार्ग पर 1 करोड़ से माइनर ब्रिज बनाया जाएगा।