जिले की शासकीय आईटीआई में पंजीयन, त्रुटि सुधार व च्वाइस फिलिंग की तिथि 20 जून तक बढ़ी

जिले की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 01 मई 2024 से प्रारंभ हो चुका हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 जून 2024 है। ऐसे आवेदक जो आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन, पंजीयन में त्रुटि सुधार, च्वाइस फिलिंग, पुनः च्वाइस फिलिंग करना चाहते हैं, ऐसे पात्र आवेदक अपने नजदीकी ऑनलाइन सेवा केन्द्र/एमपीऑनलाइन अथवा स्वयं पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई डिण्डौरी में जाकर संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में सत्र 2024 से जिले के 05 विकासखण्डों की नवीन आईटीआई शासकीय आईटीआई अमरपुर, (सोलर टेक्नीशियन), शासकीय आईटीआई समनापुर, (ड्रेस मेकिंग), शासकीय आईटीआई मेंहदवानी, (कोपा), शासकीय आईटीआई बजाग, (फिटर), शासकीय आईटीआई करंजिया (इलैक्ट्रीशियन) में भी 01-01 ट्रेड में प्रशिक्षण संचालित होगा। आईटीआई डिण्डौरी में वर्तमान में एनसीवीटी अंतर्गत 05 ट्रेड्स इलेक्ट्रिशियन, कोपा, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, टर्नर, फिटर एवं नवीन व्यवसाय फुड प्रोडक्शन (जनरल) संचालित हैं। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन प्रवेश हेतु पंजीयन, च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश हेतु ट्रेड अनुसार न्यूनतम अर्हता 8वीं एवं 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण है। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक के पास ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।