अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु शासकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। उक्त परिपेक्ष्य में नवीन आवेदक जो अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक है ऐसे आवेदक जीएफएमएस पोर्टल पर नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
नवीन आवेदकों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण हेतु कार्यवाही
नवीन पंजीयन हेतु आवेदक लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आधार ई-केवाईसी करें। शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता की जानकारी दर्ज कर परीक्षण कर अपडेट करें। म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके उपरांत उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज कर अपडेट करें। पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन करायें। संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन उपरांत स्कोर कार्ड जनरेट होगा।
पूर्व से पंजीकृत आवेदक द्वारा पोर्टल पर जानकारी अद्यतन की जानी है
पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नही है। नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता दर्ज करने हेतु प्रोफाईल अनलाॅक करें। नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता की जानकारी अपडेटध्संशोधन करें। आवेदक द्वारा योग्यताओं के अपडेशन/संशोधन करने के उपरांत संकुल प्राचार्य से ऑनलाइन सत्यापन कार्य करायें।
संकुल प्राचार्य द्वारा की जाने वाली कार्यवाही
आवेदकों द्वारा आवेदन में दर्ज समस्त योग्यताओं का मूल दस्तावेजों से मिलान कर जानकारी सत्य पाये जाने पर पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन का कार्य करें। आवेदन सत्यापन उपरांत आवेदक को प्रिंट निकालकर दिया जायें। आवेदन में दर्ज किये गये दस्तावेजों की छायाप्रति अभिलेख में संधारित करें। नवीन पंजीयन हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन का पंजीकरण हो। उपरोक्तानुसार कार्यवाही दिनांक 15.06.2024 तक करना सुनिश्चित करें।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)