बरगांव उपार्जन केंद्र के नाम से शहपुरा में अनाज खरीदी का किसानों ने किया विरोध

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव शहपुरा की रिपोर्ट
बरगांव उपार्जन केंद्र के नाम से शहपुरा में अनाज खरीदी का किसानों ने किया विरोध
शहपुरा। जिले का सबसे बड़ा अनाज खरीदी केंद्र बरगांव का अचानक 15 वर्षों के बाद में शहपुरा उपार्जन केंद्र
बनाया गया जिसका विरोध किसानों ने किया और सरकार से मांग की है की खरीदी केंद्र बरगांव में ही संचालित किया जाए। ज्ञात हो कि विगत वर्ष इसी उपार्जन केंद्र में किसानों के अनाज को अमानक बताकर अनाज वापसी किया गया था और किसानों को परेशान किया गया था जिसका विरोध भी किया था। इस वर्ष रवि की फसल की खरीदी के लिए बरगांव उपार्जन केंद्र के नाम से शहपुरा बेयर हाउस में अनाज खरीदी केंद्र बनाया गया है जिससे क्षेत्र के किसान बहुत नाराज हुए और कल रात्रि अकश्मिक बैठक का आयोजन किया गया है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन की रणनीति बनाई गई। इसी क्रम में आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अपनी जायज मांग को लेकर तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सोप कर बरगांव उपार्जन केंद्र बरगांव में किए जाने की मांग की और तीन दिवस में बरगांव उपार्जन केंद्र में पुनः खरीदी की मांग की है। ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू, अधिवक्ता दयाराम साहू, सोनेलाल परस्ते, भाजपा बूथ अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, भाजपा बूथ अध्यक्ष मुन्नू साहू, कृष्णा सोनी, मकरंद साहू, तुलसीराम साहू, शिवकुमार, कैलाश तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, मनीष साहू, बृजमोहन, कृपाराम साहू, यतेंद्र साहू, हर्षित साहू, निर्मल कुमार साहू, नंदकिशोर झारिया,संत कुमार, टेकचंद साहू सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे
प्राईड इंडिया न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव शहपुरा की रिपोर्ट