विशिष्ट आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को

0 2,079

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

सीधी जिले में 09 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जानकारी देकर बताया है कि आयुक्त जनजातीय कार्य सहसचिव म.प्र. स्पेशल एण्ड रेसिडेंन्सियल सोसायटी भोपाल का दिनांक 08.04.2024 द्वारा विशिष्ट आवासीय विद्यालयों (एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए परीक्षा दिनांक 28.04.2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। फलतः सीधी जिले मे 09 परीक्षा केंद्र क्रमशः शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. सीधी, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. कुसमी, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. मझौली, शा. उत्कृृष्ट उ.मा.वि. सिहावल, शा. आदर्श उ.मा.वि. चुरहट, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार, शा. कन्या उ.मा.वि. कुसमी, शा. उ.मा.वि. पोडी एवं शा. उ.मा.वि. भुइमाड बनाया गया है। जिले से कुल 816 छात्र/छात्राओ ने प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन किया है, जिनका सम्पूर्ण विवरण केन्द्राध्यक्षो को दे दिया गया है।

परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र किसी भी कियोस्क सेंटर/कम्प्यूटर से एमपीटासपोर्टल के माध्यम से निकाल सकते है, यदि किसी परीक्षार्थी को आवेदन क्रमांक मालूम न हो या प्रवेश पत्र निकाल ने मे असुविधा हो रही हो तो कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी से सम्पर्क कर अपना अनुक्रंमाक/आवेदन क्रमांक पता कर सकते है।

उन्होंने समस्त छात्र/छात्राएं जो इस परीक्षा मे सम्मिलित होने के लिये आवेदन किये है उन्हें सूचित किया है कि दिनांक 28.04.2024 को प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा मे आवंटित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र एवं 02 बाल प्वाइंट पेन लेकर नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होवे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment