मध्यप्रदेश में डिण्डौरी जिले का उत्कृष्ट प्रर्दशन 5वीं में द्वितीय स्थान और 8वीं में सातें स्थान रहा।

0 339

प्राइड इंडिया न्यूज़ से शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट।

डिंडौरी : 24 अप्रैल 2024
म.प्र. बोर्ड राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने सिंगल क्लिक के माध्यम दिनांक 23/04/2024 को 11 बजे 5वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया। जिसमे कक्षा 5वी बोर्ड परिक्षा के परिणाम में मध्यप्रदेश स्तर पर डिण्डौरी जिला दुसरे स्थान पर एवं 8वीं में सातें स्थान पर रहा । यह बडे सौभाग्य की बात है कि म.प्र. में डिण्डौरी 5वीं परीक्षा परिणाम में दूसरे नम्बर पर है। यह शिक्षा जगत व जिला प्रशासन की विशेष पहल का परिणाम है। इसी तारतम में 5वीं परीक्षा परिणाम में जिला स्तर पर प्रथम संस्था- आवासीय विद्यालय शासकीय वृहद कन्या आश्रम शाला डिण्डौरी, द्वितीय स्थान सेटेलाईट कालोनी देवाझीर शहपुरा, तीसरा स्थान प्राथमिक शाला शर्मापुर शाहपुर डिण्डौरी 8वी में जिला स्तर पर प्रथम संस्था शा.एन.एम.एस. भगनवारा अमरपुर द्वितीय स्थान शा.एन.एम.एस. नेवसा अमरपुर डिण्डौरी तीसरा स्थान शा.एम.एस. भोंदुटोला डिण्डौरी रहा है।
आवासीय शासकीय वृहद कन्या आश्रम शाला डिण्डौरी की 5वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसकी प्रधानपाठिका मंजू परस्ते एवं कक्षा 5वी की शिक्षिका उषा अहिरवार है।जिनके निरंतर प्रयास से यह संभव हो सका। जिसकी वार्डन एकता सैयाम, शिक्षिका सुमित्रा परस्ते,सारिका सैयाम,रसोईया कौशल्या वर्मन, सुशीला नंदा,सुभद्रा मालवे एवं समस्त स्टाप का विशेष सहयोग रहा।
आवासीय संस्था शा.वृहद कन्या आश्रम शाला डिण्डौरी यह विद्यालय दीदी कैफे के पास पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित है। इस विद्यालय के छोटे बच्चों के प्रति कलेक्टर विकास मिश्रा का विशेष सहयोग रहा । जिनके द्वारा बालिकाओं को शिक्षा व अन्य गतिविधियां में आगे बढने के हर संभव प्रयास किये हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं जिले में विद्यालय प्रथम आने पर बालिकाओं व शिक्षक स्टाप को शुभकामनाएं दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment