कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक

0 462


डिंडौरी : 24 अप्रैल 2024
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने मलेरिया, टीबी, मौसमी बीमारी आदि की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का समय पर उचित उपचार करने, लोगों को बीमारी लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्राइड इंडिया न्यूज़ से शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि अब प्रति शनिवार जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी जनपदों में दूरस्थ 9 स्थानों पर शिविर लगेगा। इन स्वास्थ्य शिविरों में अलग अलग अधिकारी उपस्थित रहेंगे।जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां की जायेगी। उन्होंने समनापुर और शहपुरा के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अच्छे कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित भी करें। विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। टीकाकरण के कार्यों में लक्ष्य पूर्ति करने के लिए गति लाने के निर्देश दिए । महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें। स्वास्थ्यकर्मी सप्ताह में एक दिन बालिका हायर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने उक्त बैठक में नशा मुक्ति सिकल सेल टीवी पैरालिसिस टेस्टिंग स्क्रीनिंग पैरामीटर पर कार्य आदि की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारयों को तत्सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उक्त बैठक में डॉ ममता दीवान, डॉ मनोज उरैती, डॉ. ब्रजेश पटेल, दिलीप कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment