जिले के सभी थानो में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीधी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल की मनसा अनुसार पुलिस और जनता के बीच में दूरी कम करने के लिए बहरी थाना सहित जिले भर के सभी थानों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया!जहां थाना प्रभारी बहरी रीता त्रिपाठी द्वारा लोगों से संवाद कर सुझाव मांगा गया!
पुलिस का भय जनता में व्याप्त रहता है! लोग खुलकर पुलिस से बातें नहीं कर पाते हैं! यही दूरियां मिटाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे है! इस संवाद के दौरान लोगों द्वारा विभिन्न तरह की समस्याएं बताई गई!
थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुना गया! तथा नायब तहसीलदार बहरी से बात कर समस्याओं के निराकरण हेतु आम जन को आश्वास्त किया गया!
इस दौरान नायब तहसीलदार इंद्रभान सिंह सहित वकील संघ,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, तथा पत्रकार उपस्थित रहे!