डिण्डौरी पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा को लेकर की गई कार्यवाही

डिंडौरी : 01 मार्च 2024
पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल के निर्देशन में सडक सुरक्षा को बढ़ावा देने व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व थानों की टीमों द्वारा वाहन मालिको, चालकों और वाहन के परमिट, ड्रायविंग लाईसेंस, फिटनिस एवं अन्य सभी दस्तावेजों की जांच व कार्यवाही की गई। सभी थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा आज शुक्रवार को 3 श्रेणी में कार्यवाही करते हुए बस, तूफान, ट्रेक्टर, पिकअप, ऑटो रिक्शा तथा अन्य माल वाहक जो सवारी ढोने का भी कार्य करते हैं, इन वाहनों पर कार्यवाही करते हुये बिना परमिट के चल रहे वाहन, बिना ड्रायविंग लाईसेंस, फिटनेस, बीमा, ओव्हर लोड, क्षमता से अधिक सवारी, ओव्हर हाईट, बिना पीयूसी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, शिकायत पुस्तिका, पार्किग लाईट, इंडीकेटर, साइड ग्लास एवं मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में वाहनों के मालिक एवं चालकों के विरुद्ध शाम 06 बजे तक कुल 240 कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही निरंतर देर रात तक जारी रही। जिन वाहनों में गंभीर अनियमिताएं पाई गई, उनके परमिट एवं लाईसेंस निरस्त किए गए। साथ ही निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी।
यातायात एवं सडक सुरक्षा का पूर्ण रूपेण पालन कराने हेतु पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। आगे भी ऐसे नियमों का पालन नहीं करने वाले गाडी मालिक व चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मालवाहक में सवारी बैठालने, क्षमता से अधिक सवारी बैठालने, बिना परमिट एवं फिटनिस के वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्त कर लाईसेंस निरस्त की कार्यवाही की जाएगी।